फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goat farm break-firing assault, one wounded

खेत में बकरी घुसने पर मारपीट-फायरिंग, एक घायल

Sat, 26 Dec 2015 11:55 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव में खेत में बकरी घुस जाने के विवाद को लेकर शुक्रवार की रात मे दो पक्षों मे मारपीट व फायरिग हुई। फायरिंग के चलते एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में थाने में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव निवासी राम अजोर के मुताबिक गुरुवार को गांव के ही रहने वाले बेचू की बकरी उसके खेत मे घुस गयी थी। इस बात की शिकायत पर उसके व बेचू के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले मे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धानेपुर थाने मे रिपोर्ट दर्ज करायी थी। राम अजोर का कहना है कि इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को अमृतलाल के बेटे रोहित ने अपने तीन अन्य साथियों संग मिलकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रोहित ने उसके घर मे घुसकर उस पर कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इस मामले मे रामअजोर ने रोहित समेत चार लोगों के खिलाफ थाने मे जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

उधर दूसरे पक्ष के बेचू ने बताया कि गुरुवार को रामअजोर के भाई मालिकराम के खेत मे उसकी बकरी चली गयी थी। जिसको लेकर मालिक व राम अजोर ने उसके घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी सोना व अमृतलाल की पत्नी सोना को जमकर पीटा था।


इस मामले में उसने मालिक, राम उजेर, कुन्ने व धनीराम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसी रंजिश के चलते राम अजोर उसे फर्जी ढंग से फंसाने की कोशिश कर रहा है।

थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने राम अजोर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की  रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed