फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl refused to marry

उम्र दराज दूल्हे को देख लड़की ने किया शादी से इन्कार

Tue, 23 May 2017 10:28 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 23 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
 Girl  refused to marry
Demo pic

विज्ञापन
गड़ौली गांव में सोमवार की रात आई बारात के बाद द्वारपूजा में उम्र दराज दूल्हे को देखकर लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। इसी बीच डायल 100 को लोगों ने फोन कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता समेत कई बारातियों को थाने ले आई और रात भर बैठाए रही।

मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे दुल्हन के परिवार वालों व दूल्हे के घर वालों के बीच चली तीन घंटे की पंचायत के बाद शादी से पहले किए गए लेन-देन की रकम व गहनों को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को वापस कर देने की बात पर सुलह-समझौता कर लिया। इससे न द्वारपूजा हुआ और न ही फेरे हुए, बिन शादी के बारात वापस लौट गई। 
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के गड़ौली गांव के रहने वाले हरिश्चंद तिवारी की बेटी कंचन की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमचारी पुरवा निवासी बच्चूलाल दूबे के बेटे उमाशंकर दूबे के साथ तय हुई थी। 22 मई की रात बारात गाजे-बाजे के साथ गड़ौली गांव हरिश्वचंद के दरवाजे पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात की आवभगत के बाद दूल्हा जब द्वारपूजा में पहुंचा तो उसकी अधिक उम्र देखकर घरातियों में चर्चा शुरू हो गई। इस बीच दुल्हन पक्ष के लोगों को पता चला कि दूल्हे की इससे पहले एक युवती से शादी हो चुकी है। मगर दोनों में विवाद के कारण दोनों एक-दसूरे से अलग हो गए। इसकी खबर घर के अंदर दुल्हन तक पहुंच गई।

दुल्हन ने घर से निकलकर जब उम्रदराज दूल्हे को देखा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस बीच गांव के लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दे दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 दूल्हे व उसके पिता समेत कई बारातियों को थाना तरबगंज ले आई।


यहां पुलिस दूल्हा पक्षा को रातभर थाने पर बिठाए रही। मंगलवार की सुबह दुल्हन के परिवार के लोग भी थाने पर आ गए। तीन घंट तक दोनों पक्षों में चली पंचायत के बाद शादी से पहले हुए नकदी व गहनों को दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को वापस कर देने की बात पर सुलह-समझौता कर लिया। इसके बाद बिन शादी के ही बारात वापस लौट गई। थानाध्यक्ष तरबगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो ने सुलह कर लिया। उन्होंने बताया कि बारात बगैर शादी के ही वापस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed