फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four people died in road accident in gonda

सड़क हादसे में बाप-बेटे व चाचा-भतीजी की मौत

Wed, 21 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four people died in road accident in gonda
accident
सड़क हादसों के लिहाज से बुधवार सबसे काला दिन साबित हुआ। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में बाप-बेटे और चाचा-भतीजी की मौत होे गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे की पहली घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड जैसे व्यस्ततम इलाके में हुई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कड़वलिया गांव का रहने वाला मुन्ना शर्मा बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती भाई नरेंद्र कुमार शर्मा को खाना देने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन


उसकी भाभी आशा व दो साल की मासूम भतीजी महिमा भी बाइक पर सवार थी। वह स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे अनाज लदे ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू ट्रक बाइक समेत तीनों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में मुन्ना (20) व उसकी मासूम भतीजी महिमा (2) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची 100 डॉयल की टीम ने गंभीर रूप से घायल आशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के जमथा पकड़ी गंाव के मजरा मौलवी पाही का रहने वाला फारूख (27) अपने पिता खलील (65) व चचेरे भाई मोहम्मद इब्राहीम के साथ बुधवार को बाइक से वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित ससुराल करदा जा रहा था।


वजीरगंज डाक बंगले के समीप पहुंचा ही था कि गोंडा से फैजाबाद जा रहे एक कंटेनर ने उसे पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में फारूख व उसके पिता खलील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई मोहम्मद इब्राहीम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed