फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four lakh rupees jewelery stolen from home

घर से चुराए चार लाख रुपये के जेवरात

Fri, 30 Oct 2015 10:05 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
शहर के मालवीय नगर स्थित एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने चार लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर स्थित मालवीय नगर के रहने वाले संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उसके पिता राधेश्याम त्रिपाठी का 24 अक्तूबर को निधन हो गया था।

उनकी अस्थि विसर्जन के लिए वह घर में ताला लगाकर परिवारीजनों के साथ इलाहाबाद गया था। इसी बीच 29 अक्तूबर की रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में आलमारी व संदूक में रखे सोने के कंगन, चेन, अंगूठी, झुमकी, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन, मिक्सी, कपड़े, बर्तन आदि उठा ले गए।
विज्ञापन


संतोष ने चोरी गए जेवरात की कीमत चार लाख रुपये बताई है। संतोष ने बताया कि जब वह इलाहाबाद से शुक्रवार की सुबह वापस लौटे तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संतोष कुमार त्रिपाठी ने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप मल्ल का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed