{"_id":"3dc8569ff66ad8422955b3daa0ed259a","slug":"four-injured-in-firing-including-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में सगे भाइयों समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में सगे भाइयों समेत चार घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
रंजिश एवं भूमि विवाद को लेकर बुधवार की रात फायरिंग की दो घटनाओं में सगे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के सौनौली मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी गांव के अमर बहादुर सिंह उधर से निकल रहे थे। खेत के पानी का छींटा पड़ जाने के कारण उससे कहासुनी हो गई। मगर लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
प्रभाकर ने बताया कि उसका भाई दिवाकर शाम को पशुओं के लिए चरी काटने खेत को गया था। तभी अमर बहादुर सिंह, अकबाल सिंह, अमित सिंह व धनंजय सिंह ने घेर लिया और लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। प्रभाकर का आरोप है कि शोर सुनकर वह (प्रभाकर) और उसका छोटा भाई सुधाकर सिंह दौड़े। इसी बीच अमर बहादुर ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे सुधाकर सिंह (16), प्रभाकर सिंह (22) व दिवाकर सिंह (18) घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्रभाकर सिंह ने थाना उमरीबेगमगंज में अकबाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमित सिंह व धनंजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि अमित सिंह व धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरी घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के वनघुसरा गांव के रहने वाले बैजनाथ (45) ने बताया कि वह बुधवार को खेत जुताई करने गया था। तभी गांव के उमाशंकर के खेत की मेड़ कट गई। इसी रंजिश को लेकर रात में वह अपने घर के बाहर बैठकर चाय पी रहा था। तभी उमाशंकर व लाल शुक्ल अपने साथी के साथ वहां आ धमके और तमंचे से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में बैजनाथ ने कोतवाली देहात में उमाशंकर व लाल शुक्ल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।