फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former MLA's son charged for forced conversion

पूर्व विधायक के बेटे पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Sat, 15 Apr 2017 11:31 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 15 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नगर के गोविन्द बाग निवासी राधे ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व विधायक के बेटे पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं पूर्व विधायक का कहना है राधे पर हमारे बेटे का बकाया निकल रहा है जिसको न देेने के लिए वह फर्जी आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में राधे ने कहा है कि वह गरीब है। वह पूर्व विधायक मोहल्ला पुरैनिया तालबा निवासी अशफाक अहमद के बेटे आमिर के साथ मछली का व्यवसाय करता था। व्यवसाय में यह तय हुआ था कि यदि व्यापार में घाटा होगा तो उसकी भरपाई आमिर करेंगे तथा फायदा होगा तो राधे को आधा हिस्सा मिलेगा।
विज्ञापन


राधे का आरोप है कि गत 11 अप्रैल को आमिर ने हिसाब करने के लिए उसे अपने घर बुलाया तथा सादे स्टाम्प में दस्तखत करवा लिया और वीडियो बनाया कि मैं आमिर को 75 लाख  दूंगा। पीड़ित का कहना है कि 12 अप्रैल को आमिर अपने भाई आशिफ के साथ मेरे घर आए और उसे मारते-पीटते हुए कनपटी पर असलहा लगा दिया और कहाकि तुम अपना धर्म परिवर्तन कर लो सारा पैसा माफ कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी उसकी जेब में रखा दो हजार रुपया और उसकी बाइक छीन ले गए हैं। पीड़ित का यह भी कहना है कि उसने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed