फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forest keeper beaten

वन दरोगा की पिटाई पर बिफरे

Thu, 15 Oct 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 15 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन

वन दरोगा श्रेयांस यादव की पिटाई से आक्रोशित वनकर्मियों ने गुरुवार को प्रभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वनकर्मियों ने आरोपी रेंजर को तत्काल रेंज से हटाकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप है कि 13 अक्तूबर को कुआंना रेंज में तैनात रेंजर मनमोहन मिश्र की वन दरोगा श्रेयांस यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर रेंजर मनमोहन मिश्र ने वन दरोगा को पीट दिया।

विज्ञापन


कुआंना जंगल में वन दरोगा श्रेयांस यादव दुल्हिनपुर रेंज में बतौर पौधशाला के प्रभारी पद पर तैनात हैं। श्रेयांस यादव का आरोप है कि 13 अक्तूबर को पौधशाला में पॉलीथीन के बैग में पौधों की भरान का काम चल रहा था, जिसका मजदूरों का भुगतान करना था। इसलिए वह इसका पैसा मांगने कुआंना जंगल के रेंजर मनमोहन मिश्र के पास गए थे। जहां उन्होंने उनके साथ पहले अभद्रता की, इसके बाद दो साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसकी लिखित शिकायत बुधवार को ही वनदरोगा श्रेयांस यादव ने डीएफओ डॉ. टी रंगाराजू से की थी। बावजूद इसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज मंडलीय फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप निराधार
रेंजर मनमोहन मिश्र ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह दुर्भावना से प्रेरित है। श्रेयांस से 13 अक्तूबर को उनकी मुलाकात रेंज में हुई थी। उस दिन उसने जमकर शराब पी रखी थी। इसलिए उनकी श्रेयांस से कोई बातचीत ही नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed