फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   flirting to the student's

छात्रा से की छेड़खानी

Mon, 16 Nov 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 12 साल की छात्रा को रविवार की शाम एक किराना व्यवसायी ने दबोच लिया और अपनी दुकान में बंधक बनाकर उससे छेड़खानी की। देर रात तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश में निकले परिवारीजनों को आशंका हुई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पांच घंटे बाद देर रात 10 बजे छात्रा को किराना व्यवसायी की दुकान से रिहा करा लिया। लोगों ने आरोपी व्यवसायी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में छात्रा के पिता ने नगर कोतवाली में आरोपी व्यवसायी के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 12 साल की बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में 5वीं की छात्रा है।

छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बेटी रविवार शाम पांच बजे अपने चचेरे भाई के यहां जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे रास्ते में किराना व्यवसायी किफायतउल्ला उर्फ छोट्टन ने दबोच लिया और अपनी दुकान में बंधक बनाकर उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता के मुताबिक उसकी बेटी जब देर रात 10  बजे तक घर नहीं पहुंची तो वह उसे तलाशने अपने भतीजे के घर गया। वहां पता चला कि उसके बेटी यहां आई ही नहीं है।


इस पर आशंका हुई तो किफायतउल्ला की दुकान के पास लोगों को तलाश में लगाया गया। इसी बीच किफायतउल्ला ने दुकान का शटर उठाया तो बच्ची अंदर बंधक थी।

उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर टेप से चिपका दिया गया था। उसके दोनों हाथ पीछे से बांध दिए गए थे।

लोगों ने छात्रा को पांच घंटे बाद रिहा कराकर किफायतउल्ला की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में छात्रा के पिता ने नगर कोतवाली में किफायतउल्ला के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed