{"_id":"fb0fa80e510da258234051aad68b69b8","slug":"five-million-s-goods-stolen-from-two-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चुराया साढ़े पांच लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से चुराया साढ़े पांच लाख का माल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के फैजाबाद रोड स्थित यूसुफनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात दो घरों के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने 1.40 लाख रुपये व चार लाख के जेवरात पार कर दिए। चोरी होने का पता देर रात तब चला, जब लोग मोहर्रम के जुलूस से वापस घर लौटे। इस मामले में नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
शहर के फैजाबाद रोड स्थित यूसुफनगर मोहल्ले की रहने वाली कैसरी खातून पत्नी साबिर अली ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवर में हेल्थ विजिटर के पद पर तैनात है।
कैसरी खातून के मुताबिक उसने अपनी बड़ी बेटी नूरबानौ की शादी कर दी थी। छोटी बेटी नूरशमा की शादी के लिए जेवर बनवाए थे।
नूरबानौ अपनी ससुराल से मायके आई थी। दोनों बेटियों व अपने गहनों के साथ ही 75 हजार रुपये अलमारी में रखे थे। कैसरी खातून ने बताया कि वह शुक्रवार रात घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ ताजिया देखने इमामबाड़ा गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच देर रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे 75 हजार रुपये, सोने का हार, झाला, माथे का टीका, नथुनी, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, टप्स, बाली, कील, चेन, पाजेब, पायल उठा ले गए।
इसी के बाद चोरों ने यूसुफनगर मोहल्ले के चमर टोला में रहबर अली के घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे 65 हजार रुपये, सोने का हार, चेन, कील, नथुनी, मंगलसूत्र, टप्स, झाला, झुमकी, चांदी की पाजेब, पायल व बिछुआ समेट ले गए।
रहबर अली ने बताया कि वह भी परिवार के साथ ताजिया देखने गए थे। इस मामले में कैसरी खातून व रहबर अली ने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।