फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five Auto Lifters with 22 Bikes

22 बाइकों के साथ धरे गए पांच ऑटो लिफ्टर

Wed, 31 May 2017 10:47 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 31 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की स्पेशल टीम ने थाने की पुलिस टीमों के साथ मिलकर बुधवार को अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीमें की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत पांच शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इस गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है।  
विज्ञापन

    
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर भरत यादव के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम को सक्रिय किया गया था। इस टीम ने मनकापुर पुलिस की सहायता से सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के झिलाही बाजार के समीप से दो शातिर चोरो को चोरी की एक बाइक समेत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसपी न बतायाकि पकड़े गए दोनो शातिरों से जब कड़ाई से पूछ ताछ की गई तो उन्होनेअपने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नाम बताते हुए बाइकों की चोरी की बरात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने मनकापुर से 7,करनैलगंज से 10 व परसपुर थाना क्षेत्र से 5 चोरी की बाइक समेत 22 बाइके ंबरामद की गई।एसपी ने बताया कि इस मामले मे गिरोह के सरगना मोतीगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव के मजरा निबिहा निवासी राजेश यादव के साथ नगवा गढ़ी निवासी बलिकरन वर्मा,श्रवण कुमार निवासी रघ्धापुरवा कादीपुर करनैलगंज,अमर बहादुर निवासी नयेपुरवा राजापुर परसपुर व दिनेश निवासी नयेपुरवा परसपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीआईजी अनिल कुमार राय ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed