{"_id":"59b414c84f1c1bea7f8b55c0","slug":"firing-during-film-show-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी में मारी गोली, दो गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगबाजी में मारी गोली, दो गंभीर
amar ujala
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
बसंतपुर तिवारी गांव के मजरे मूढ़ाडीहा में शुक्रवार की देर रात बरही संस्कार के दौरान दावत में लोग प्रोजेक्टर पर फिल्म देख रहे थे। इसी बीच रौब गालिब करने के चक्कर में एक युवक ने तमंचे से दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक किशोर को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में कोतवाली देहात में आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के विजयगढ़वा गंाव के रहने वाले माता प्रसाद ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बसंतपुर तिवारी गांव के मजरे मूढ़ाडीहा के रहने वाले उनके रिश्तेदार नन्हें उर्फ सतनाम के यहां उसके बेटे की बरही थी। माता प्रसाद के मुताबिक बरही में उसके दो छोटे भाई कृष्ण कुमार (14) व प्रदीप (12) गए थे। वहां दावत के दौरान प्रोजेक्टर पर फिल्म चल रही थी। सभी लोगों के साथ ही उसके दोनों भाई भी फिल्म देख रहे थे।
इसी बीच वहां मौजूद मूढ़ाडीहा का रहने वाला बेचन भी फिल्म देख रहा था, अचानक उसने तमंचा निकाल लिया और गोली मार दी। गोली लगने से कृष्ण कुमार व प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में प्रदीप को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में माता प्रसाद ने कोतवाली देहात में बेचन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बसंतपुर तिवारी गांव के मजरे मूढ़ाडीहा में नन्हें उर्फ सतनाम के घर पर बरही के दिन शाम से ही लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। वहां बेचन शाम से ही शराब की चुस्कियां ले रहा था। माता प्रसाद की माने तो उसके छोटे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि बेचन जब नन्हें के घर पहुंचा तो उसने शराब पी रखी थी। वहंा
पहुंचने के बाद भी कई बार शराब पी। जिससे वह नशे में झूम रहा था। इसके बाद प्रोजेक्टर पर चल रही फिल्म देखने आ गया। यहां फिल्म देखते समय बड़-बड़ा रहा था, लोगों ने उसे टोका तो कहा कि बोलिहों तौ मार देईब गोली। मगर लोगों ने इस बात को हंसी में टाल दिया। इसी बीच तमंचा निकालकर उसने फायर झोंक दिया।