फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   farmer,s shot in land revenge

जमीन की रंजिश में किसान को मारी गोली

Tue, 19 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 19 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
farmer,s shot in land revenge
फायरिंग - फोटो : self
जमीन की रंजिश को लेकर धनेश्वरपुर गांव के बंधिया तालाब के पास सोमवार देर शाम एक किसान को तीन लोगों ने गोली मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में किसान की बेटी ने तीन हमलावरों के खिलाफ थाना वजीरगंज में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के हरनाटायर गांव के मजरा उड़नापुर की रहने वाली कुसुम पत्नी गौरी शंकर वर्मा ने बताया कि उसके पिता रामजियावन (50) की इसी गांव के रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसलिए उसके पिता थाना वजीरगंज क्षेत्र के धनेश्वरपुर गांव के मजरा कुर्मिनपुरवा में स्थित अपनी ससुराल में पिछले कई साल से रह रहे थे।
विज्ञापन


कुसुम के मुताबिक सोमवार की दोपहर बाद वह खरीदारी के लिए अपने पिता के साथ साइकिल से बंधवा चौराहा आई थी। यहां से देर शाम वह पिता के संग कुर्मिनपुरवा लौट रही थी। जब वह दोनों बंधिया तालाब के पास पहुंचे, तभी बाइक से आए भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, उसका भाई दूधनाथ वर्मा व राजितराम वर्मा ने उसके पिता को तमंचे से धमका कर रोक लिया और दूधनाथ ने तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद तीनों वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजियावन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कुसुम ने थाना वजीरगंज में भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, उसके भाई दूधनाथ वर्मा व राजितराम वर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed