{"_id":"577950b54f1c1b6e697f9e0c","slug":"entered-in-house-of-the-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर की लूटपाट
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटराबाजार थाना क्षेत्र के बनगांव बदलपुरवा में डकैतों ने शनिवार की रात धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रहे गृह स्वामी को असलहे के बल पर ले जाकर घर का दरवाजा खोलवाने के बाद कमरे में बंधक बनाकर एक लाख रुपये व करीब 65 हजार का सामान लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव बदलपुरवा निवासी सुभाष तिवारी शनिवार की रात अपने बच्चों के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। उसके पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। गांव से सटे रोड पर उसका घर व गल्ले की दुकान है।
सुभाष तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात छह बदमाश पहुंचे और उसे असलहा सटा कर जगाया। उससे घर की चाबी ले ली। असलहे से डराकर उसे घर में ले जाकर एक कमरे में गमछे से बांधकर बंधक बना दिया। बदमाशों ने धमकाया कि चुपचाप यहीं खड़े रहो।
विज्ञापन
इसके बाद दुकान के गल्ले में रखे एक लाख रुपये व दाल, चावल, आटा आदि के अलावा मोबाइल रिचार्ज का कूपन जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये होगी, बदमाश उठा ले गए। कुछ देर बाद उसके बच्चे जब जागे तो उसने घर में जाकर उसके हाथ खोले।
सूचना पाकर कटरा बाजार की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेकिन पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस बाबत कटरा बाजार के एसओ विनोद यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।