फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   entered in house of the looting

घर में घुसकर की लूटपाट

Sun, 03 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
entered in house of the looting
डाका
कटराबाजार थाना क्षेत्र के बनगांव बदलपुरवा में डकैतों ने शनिवार की रात धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रहे गृह स्वामी को असलहे के बल पर ले जाकर घर का दरवाजा खोलवाने के बाद कमरे में बंधक बनाकर एक लाख रुपये व करीब 65 हजार का सामान लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव बदलपुरवा निवासी सुभाष तिवारी शनिवार की रात अपने बच्चों के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। उसके पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। गांव से सटे रोड पर उसका घर व गल्ले की दुकान है।
विज्ञापन


सुभाष तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात छह बदमाश पहुंचे और उसे असलहा सटा कर जगाया। उससे घर की चाबी ले ली। असलहे से डराकर उसे घर में ले जाकर एक कमरे में गमछे से बांधकर बंधक बना दिया। बदमाशों ने धमकाया कि चुपचाप यहीं खड़े रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुकान के गल्ले में रखे एक लाख रुपये व दाल, चावल, आटा आदि के अलावा मोबाइल रिचार्ज का कूपन जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये होगी, बदमाश उठा ले गए। कुछ देर बाद उसके बच्चे जब जागे तो उसने घर में जाकर उसके हाथ खोले।


सूचना पाकर कटरा बाजार की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेकिन पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस बाबत कटरा बाजार के एसओ विनोद यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज  किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed