फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employment sevak killed in accident

दुर्घटना में रोजगार सेवक की मौत

Sat, 26 Sep 2015 11:09 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज रेहरा मोड़ पर शनिवार को विकास खंड उतरौला के विश्रामपुर गांव के ग्राम रोजगार सेवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के मजरा गंगाडीह निवासी तरुण कुमार वर्मा (30) उतरौला विकास खंड की ग्राम पंचायत विश्रामपुर में रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह घर से गोंडा जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


तरुण बाबागंज बाजार के निकट रेहरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक के बगल से निकलने के चक्कर में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। बाइक फिसलने से वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।


थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के घरवालों को दे दी गई है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed