फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Embezzlement case against three entities

तीन संस्थाओं के खिलाफ गबन का केस

Fri, 20 Nov 2015 12:31 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग से प्राप्त अनुदान का दुरुपयोग करने वाली तीन संस्थाओं के संचालकों के विरुद्ध करीब 24 लाख रुपये के गबन का केस बलरामपुर देहात थाने में दर्ज किया गया है। विभाग के लिपिक की तहरीर पर संस्था के पांच कार्यकर्ता नामजद किये गए हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने गुरुवार शाम बताया कि गत वर्ष स्वरोजगार के लिए डीआरडीए विभाग ने अखंड ज्योति जन कल्याण सेवा समिति, सहयोग सेवा संस्थान बलरामपुर तथा बुद्धा युनिवर्सल डेवलेपमेंट संस्थान इंदिरा नगर लखनऊ को करीब 24 लाख रुपये अनुदान दिया था।
विज्ञापन


इन संस्थाओं को इस अनुदान से जिले में बकरी पालन, भैंस पालन व सीमेंट की ईंट बनाने की इकाई लगाकर बेरोजगारों को रोजगार तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था।

संस्थाओं ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया। इस बात की डीएम द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की जांच में पुष्टि हुई। इसी क्रम में गुरुवार को डीआरडीए के लिपिक महमूद आलम की तहरीर पर अखंड ज्योति जन कल्याण सेवा समिति के संचालक डॉ. अनुराग यादव व शिवपूजन यादव, सहयोग सेवा संस्थान के संचालक अरविंद व विजय शंकर तथा बुद्धा यूनिवर्सल डेवलेपमेंट समिति के संचालक पीतांबर के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के सारे दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच स्थानीय थाने में तथा गहन जांच ईओडब्लू द्वारा की जाएगी। इस संबंध में अखंड ज्योति जन कल्याण सेवा समिति के अनुराग यादव ने बताया कि अनुदान के अनुबंध की शर्तों में एफआईआर दर्ज कराने का प्राविधान ही नहीं है।


 जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में काम को पूरा कराए जाने अथवा धन की रिकवरी कराने की बात कही थी। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते स्थानीय जंतु उद्यान व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव के इशारे पर यह केस दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने बताया कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार व झूठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed