फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly beaten with sticks, dirt raised

दबंगों ने बुजुर्ग को लाठियों से पीटा, उठवाई गंदगी

Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Elderly beaten with sticks, dirt raised
लालेमऊ गांव के मजरे निबिहा में दबंगों ने सोमवार देर रात खेत को गए एक बुजुर्ग को लाठियों से जमकर पीटा और उससे गंदगी उठवाई। वहां से भागकर बुजुर्ग घर पहुंचा तो दबंग वहां भी आ धमके और विरोध करने पर बुजुर्ग की बहू व पड़ोस की एक महिला को जमकर पीटा और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


दबंगों ने गांव के रास्ते पर लगी इंटरलॉकिंग उजाड़ दी और गन्ना तौल केन्द्र पर बने चौकीदार के छप्पर को फूंक दिया। दबंग तीन घंटे तक गांव में तांडव करते रहे। दबंगों के डर से बुजुर्ग को परिवार समेत पूरी रात खेत में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


इस मामले में बुजुर्ग के बेटे और पड़ोसी ने कोतवाली करनैलगंज में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।  कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के लालेमऊ गांव के मजरे निबिहा के रहने वाले 75 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा ने बताया कि वह सोमवार देर रात खेत की तरफ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय गांव के कुछ दबंग लोग वहां आ पहुंचे और उन्हें मारपीट कर जबरन हाथ से मैला उठवाया। बुजुर्ग ने बताया कि दबंगों ने जबरन उनकी धोती से मैला साफ करवाया। दबंगों के डर से वह जान बचाकर भागते हुए अपने घर पहुंचे तो दबंग उनका पीछा करते हुए उनके घर आ धमके और दोबारा उनकी पिटाई करने लगे।

उन्हें बचाने दौड़ी उनकी बहू सुनीता को भी दबंगों ने पीटना शुरु कर दिया। सुनीता की चीेख सुनकर पड़ोस की रहने वाले चंदर की पत्नी गीता दौड़ी तो दबंग उसके घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। दबंगों ने गीता के घर की दीवार ढहा दी और पूरे परिवार को मारपीटकर घर से भगा दिया।

इसके बाद दबंगों ने गांव के रास्ते पर बनी इंटर लॉकिंग उजाड़ दी और गन्ना तौल केन्द्र का छप्पर फूंक दिया। दबंगों ने तौल केन्द्र पर लगे हैंडपंप को खोल लिया और धमकी देते हुए उसे साथ उठा ले गए। दबंग तीन घंटे तक गांव में तांडव करते रहे।

मगर दबंगों की दहशत से गांव के लोग शांत रहे। दबंगों के डर से बुजुर्ग और पड़ोसी चंदर के परिवार को ठिठुरन में पूरी रात खेत में बितानी पड़ी। इस मामले में बुजुर्ग के बेटे राजेश व पड़ोसी चंदर ने कोतवाली करनैलगंज में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।


कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक हरी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। कहा कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed