फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dug extracted the bodies of two young men

कब्र खोदकर निकाले दो युवकों के शव

Mon, 17 Aug 2015 11:15 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
बीते दिनों दुर्घटना में मारे गए दो युवकों के शव पुलिस ने कब्र से खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई। मृतक के बाबा ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


12 अगस्त की रात तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नथुनिया मोड़ चौराहे पर नचौरी गांव निवासी अबरार अहमद तथा अफजाल अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने की जानकारी मिलने पर शव का पंचनामा कर दफना दिया था।
विज्ञापन


अगले दिन पूर्व बसपा विधायक अलाउद्दीन खां के नेतृत्व में परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अली हसन पर हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया था। थाने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अली हसन तथा मृतक अबरार अहमद के बाबा सलीम ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सलीम ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। डीएम ने रविवार को एसडीएम तुलसीपुर केशवनाथ गुप्ता तथा सीओ एलडी भारती से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।


पूर्व विधायक ने रविवार की शाम मामले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर तुलसीपुर के इटवा चौराहे पर प्रदर्शन भी किया था। सोमवार को डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर एसडीएम ने कब्र खोदवाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed