फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM says the physical progression of toilet construction

डीएम ने तलब की टॉयलेट निर्माण की भौतिक प्रगति

Fri, 16 Jun 2017 10:58 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 16 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
 डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवों से टॉयलेट निर्माण की भौतिक प्रगति रिपोर्ट तलब की है। बेस लाइन सर्वे के आधार पर टॉयलेट निर्माण न कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विकास भवन सभागार में 17 जून को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को टॉयलेट निर्माण की रिपोर्ट हर हाल में उपलब्ध करानी होगी। बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र जिले के सभी 801 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों से टॉयलेट निर्माण के भौतिक प्रगति की गहन समीक्षा करेंगे।       
विज्ञापन


डीपीआरओ डीडी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कराई जा रही बेस लाइन सर्वे व टॉयलेट निर्माण की प्रगति, जीईओ टैगिंग, एमआईएस फीडिंग, फोटो अपलोडिंग तथा ग्राम पंचायत सचिवों को शासन स्तर से निर्धारित किए गए 25-25 लाभार्थियों के प्रगति रिपोर्ट की सूची के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के अन्य विकास कार्यों की भी डीएम समीक्षा करेंगे। जिले के सभी नौ ब्लॉकों बीडीओ, एडीओ पंचायत व स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव एवं योगेश कुमार को भी बैठक में उपस्थित होने का निर्देश डीएम ने दिया है। समस्त सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित न होने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ डीएम ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed