फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District coordinator and motivator during the examination

परीक्षा के दौरान जिला समन्वयक व प्रेरक भिड़े

Sun, 18 Jun 2017 11:01 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 18 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
 साक्षर भारत योजना के अंतर्गत नवसाक्षरों की परीक्षा के दौरान रविवार को जिला समन्वयक साक्षरता शिशिर श्रीवास्तव व प्रेरक आरती तिवारी आपस में भिड़ गए। इस मामले में प्रेरक ने जिला समनव्यक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं जिला समन्वयक ने भी प्रेरक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


झंझरी शिक्षा क्षेत्र के लोक शिक्षा केंद्र मझौवा लक्ष्मणपुर में तैनात प्रेरक आरती तिवारी ने बताया कि रविवार को वह अपने केंद्र पर नवसाक्षरों की परीक्षा करा रही थी तभी साक्षरता के जिला समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव केंद्र की जांच के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


आरती का आरोप है कि जिला समन्वयक ने जांच के नाम पर उसका रजिस्टर फाड़ दिया और उनसे अभद्रता की। वहीं जिला समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा ठीक ढंग से न कराने को लेकर जब उन्होंने आरती से सवाल किया तो उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर उन्हें मारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दोनाें पक्षों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की  जायेगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed