{"_id":"593ec6981126f49c418b4892","slug":"death-of-a-woman-in-a-farm-fence","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की बाड़ में दौड़े करंट से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की बाड़ में दौड़े करंट से महिला की मौत
amar ujala
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए एक किसान ने खेत के चारों ओर बिजली के तारों की बाड़ लगाई थी। सोमवार को एक महिला बाड़ के पास से गुजर रही थी। तारों में करंट दौड़ने से वह इसकी चपेट में आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में खेत के चारों ओर तार बांधने को लेकर आक्रोश है। इस मामले में पति ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपिया थाना क्षेत्र के मवई गांव के मजरे परसहिया के रहने वाले घनश्याम के मुताबिक गांव के संजय व दद्दू ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ बिजली के तारों की बाड़ लगा रखी है।
इन तारों में हमेशा बिजली का करंट दौड़ता रहता है। घनश्याम ने बताया कि रविवार को पत्नी प्रेमलता (45) गांव के बाहर मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करने गई थी। इसी बीच वह संजय के खेतों की तरफ चली गई और वहां लगाये गए बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से प्रेमलता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में घनश्याम ने संजय व दद्दू के खिलाफ छपिया थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपिया थाने के एसआई नरसिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।