{"_id":"595bc6aa4f1c1ba60e8b4623","slug":"dabangan-beaten-the-headmaster-in-a-dispute-over-cooking-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने रसोइया चयन के विवाद में प्रधानाध्यापक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने रसोइया चयन के विवाद में प्रधानाध्यापक को पीटा
amar ujala
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
रसोइया चयन के मामले को लेकर मंगलवार को कुछ दबंग युवकों ने एक स्कूल में घुसकर वहां के प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा। विरोध करने पर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और जाने से मारने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पांच लोगो के खिलाफ वजीरगंज थाने में तहरीर दी है। इस दबंगई से स्कूल के शिक्षक व बच्चों में दहशत है।
मामला वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसहना का है। यहां के प्रधानाध्यापक शशिभान यादव के मुताबिक पिछले सत्र में विद्यालय की छात्र संख्या सौ के ऊपर थी जिसके आधार पर सुशीला, तीजा व सोहरता का चयन रसोइया के पद पर किया गया था। इस बार छात्र संख्या
सौ से कम हो जाने के कारण एक रसोइया को हटाया जाना था। चूंकि तीजा व सोहरता दोनाें विधवा है इसलिए नियमों के मुताबिक उन्हें नहीं हटाया जा सकता था। इस पर उन्हाेंने सुशीला को छात्र संख्या के पूरा होने तक स्कूल आने से रोक दिया था।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक का कहना है कि इसी नाराजगी को लेकर मंगलवार को लिदेहना गांव की रहने वाली रसोइया सुशीला का बेटा विनोद अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कूल में आ धमका और बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। चारों लोगों ने उसे जमकर पीटा।
विरोध किया तो स्कूल के अभिलेख फाड़ दिए और जान से मार देने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोपी हाथ में असलहा लिए हुए थे जिससे बच्चों में दहशत फैल गई है। इस मामले में प्रधनाध्यापक शशिभान यादव ने वजीरगंज थाने में विनोद व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ वजीरगंज गोरखनाथ सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।