फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child killed by beaten

बच्चे को पीटकर मार डाला

Mon, 29 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Child killed by beaten
आंगनबाड़ी सहायिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पदुम गांव के मजरा अवध पुरवा में रविवार देर शाम कबड्डी खेलते समय गांव के दो बच्चों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। पिटने वाला बालक जब इसकी शिकायत लेकर आरोपी बालक के पिता के पास पहुंचा तो पिता ने उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात बालक की मौत हो गई। इस मामले में बालक के पिता ने देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पदुम गांव के मजरा अवध पुरवा के रहने वाले जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि उसका बेटा मनीष मिश्र उर्फ मंसू (8) रविवार की शाम गांव के बच्चों के साथ कबड्डी खेल रहा था।
विज्ञापन


खेल-खेल में मंसू की इसी गांव के रहने वाले जटाशंकर पांडेय के बेटे आशुतोष पांडेय से कहासुनी हो गई, जिससे आशुतोष ने उसके बेटे मंसू को थप्पड़ जड़ दिया। जगन्नाथ के मुताबिक मंसू इसकी शिकायत करने जटाशंकर के पास पहुंचा तो जटाशंकर ने उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मंसू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जगन्नाथ मिश्र ने कोतवाली देहात में जटाशंकर पांडेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जटाशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मंसू की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed