{"_id":"583f182b4f1c1b2616de51f5","slug":"cash-and-jewelery-looted-from-couple-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से लूटे नकदी व जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती से लूटे नकदी व जेवर
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी से दर्शन कर मंगलवार की रात लौट रहे एक बाइक सवार दंपती से नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर पर्वती पुलिया के समीप लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर 15 हजार रुपये, जेवर व मोबाइल फोन लूट लिया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरा तिवारीपुरवा निवासी गुरुदेव तिवारी के मुताबिक वह मंगलवार को पत्नी साधना के साथ बाइक से अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी गए थे। वहा से दर्शन करने के बाद वह रात करीब 9 बजे मनकापुर-नवाबगंज मार्ग से अपने घर लौट रहे थे।
गुरुदेव तिवारी ने बताया कि जब वह पर्वती गांव के समीप स्थित पुलिया के पास पहुंचे, तीाी पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए छह लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही एक लुटेरे ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। दूसरे लुटेरे ने उनकी पत्नी के कान की झुमकी व मंगलसूत्र भी छीन लिया। इसके अलावा लुटेरों ने दोनों के मोबाइल फोन भी छीन लिए।
विज्ञापन
गुरुदेव ने एक राहगीर से मोबाइल मांग कर इसकी सूचना 100 नंबर दी। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इस मामले में गुरुदेव ने छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।