{"_id":"9b91effcc46ba13c3937b9858b6ecf79","slug":"candidate-s-husband-and-supporters-hurled-a-grenade-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के पति व समर्थकों पर फेंका हथगोला, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी के पति व समर्थकों पर फेंका हथगोला, पांच घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी का प्रचार कर रविवार को दोपहर लौटते समय सिटकिहवा रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लोगों ने प्रत्याशी के पति व समर्थकों पर हथगोला फेंक दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। हमलावरों ने दो मोटरसाइकिलें भी तोड़ दीं।
इस मामले में नगर कोतवाली में पांच लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी कुसुमा देवी के पति अनंतू कश्यप ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ रविवार की सुबह महादेवा गांव में प्रचार करने गए थे।
वहां से प्रचार करने के बाद दोपहर में गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिटकिहवा रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। इसलिए सभी लोग ट्रेन पास होने के बाद रेलवे फाटक खुलने के इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन
तभी सिटकिहवा रुद्रपुर विसेन व महादेवा केशवपुर पहड़वा गांव निवासी प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी के 30 समर्थक वहां लाठी-डंडा व तमंचा लेकर आ धमके और मारपीट करने लगे।
इसी बीच कुछ समर्थकों ने हथगोला फेंक दिया। इससे संतोष सिंह (33), प्रदीप सिंह (42), मयंकर सिंह (25), अभय प्रताप सिंह (20) व अखंड प्रताप सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनंतू के मुताबिक हमलावरों ने अखंड प्रताप सिंह और देवेश प्रताप सिंह की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
इस मामले में अनंतू कश्यप ने नगर कोतवाली में सिटकिहवा रुद्रपुर विसेन व महादेवा केशवपुर पहड़वा गांव निवासी पांच लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर कोतवाली के एसएसआई रमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट हुई है। हथगोला फेंकने की बात निराधार है।