फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   businessman robbed of 15 thousand rupees

व्यवसायी से लूटे 15 हजार

Fri, 13 Nov 2015 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले तरबगंज थाने से चंद कदमों की दूरी पर चार युवकों ने चाकू से डरा धमकाकर एक किराना व्यवसायी से 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने किराना व्यवसायी व उसके भाई को मारपीटकर घायल कर दिया। इस मामले में व्यवसायी ने तरबगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के रेतादल सिंह गांव के रहने वाले सुरेश कुमार कसौधन ने बताया कि वह थाना तरबगंज से चंद कदम की दूरी पर सेझिया चौराहे के पास किराना व मिठाई की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


सुरेश के मुताबिक 11 नवंबर की रात नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी गोसाईंपुरवा के रहने वाले संजय कुमार, रामू कुमार, भोला कुमार व लवकुश कुमार दुकान पर आ धमके और उसे लाठी से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पिटता देख उसके भाई मनीष कसौधन ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे भी मारपीटकर घायल कर दिया और चाकू से डरा धमकाकर दुकान में काउंटर में रखे 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

इस मामले में सुरेश ने तरबगंज थाने में संजय कुमार, रामू कुमार, भोला कुमार व लवकुश कुमार के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed