फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BSP worker killed by cutting the throat

बसपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या

Sun, 26 Jul 2015 10:52 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव में शनिवार देर रात जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बसपा कार्यकर्ता की सोते समय गला काटकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में रविवार सुबह मनकापुर-बभनान मार्ग के करमा चौराहे पर ग्रामीणों ने रास्ता जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी बीच गौरा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी प्रभात वर्मा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर वे शांत हो गए। इस मामले में छपिया थाने में सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव के मजरा कुर्मी पुरवा का रहने वाले जिलेदार ने बताया कि उसका बड़ा भाई फौजदार वर्मा (36) पुत्र राम दयाल गांव में ही बभनान मसकनवां मार्ग पर आटा चक्की चलाता था। फौजदार का इसी गांव के रहने वाले राम अदालत से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। फौजदार वर्मा घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। तभी देर रात करीब 11 बजे राम अदालत ने अपने दो साथियों के संग बांका व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होेंने फौजदार को मारपीट कर तख्त से जमीन पर गिरा दिया और बांके से गला काटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पति को बचाने दौड़ी शुभावती (33) पर भी हमलावरों ने प्रहार करने का प्रयास किया।

शुभावती के शोर मचाने पर परिवारीजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। जिलेदार वर्मा ने बताया कि उसका भाई फौजदार बसपा का कार्यकर्ता है। उसके मुताबिक हत्या में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश यादव भी शामिल थे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह मनकापुर बभनान मार्ग के करमा चौराहे पर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंचे गौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रभात वर्मा ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो वे शांत हो गए।

परिवारीजनोें व ग्रामीणों में हत्या में छपिया थाने के एक सिपाही की भूमिका को लेकर काफी आक्रोश था। थानाध्यक्ष ने लोगों को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में जिलेदार ने छपिया थाने में राम अदालत, जगदीश यादव व दिलीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थानाध्यक्ष छपिया आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फौजदार की हत्या होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


फोटो-7-गोंडा के बभनान-मनकापुर मार्ग पर करमा गांव के पास युवक की हत्या के बाद जुटे ग्रामीण।
8-गोंडा के बभनान-मनकापुर मार्ग पर करमा गांव के युवक की हत्या की तफ्तीश करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed