फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brutally murdered innocent

मासूम की बेरहमी से हत्या

Wed, 12 Aug 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पल्टीपुर में एक चार साल के मासूम की टांग चीर कर हत्या कर दी गई। दो दिन से घर के पास से रहस्यमय तरीके से गायब हुए शिवम का शव गांव के पास एक गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में संदेह जताए जाने पर एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलटीपुर निवासी राजू प्रजापति का बेटा शिवम (4) नौ अगस्त 2015 की शाम को करीब चार बजे घर के पास खेलते हुए रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस मामले में राजू प्रजापति ने बेटे के गायब हो जाने के मामले में छपिया थाने में दूसरे दिन तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतक शिवम के पिता राजू प्रजापति का कहना है कि वह बच्चे का खोज ही रहे थे कि गांव के पास सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर बैठे कुछ लोगों ने गन्ने के खेत से दुर्गंध आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मंगलवार की शाम को राजू प्रजापति अपने रिश्तेदार व गांव के अन्य लोगों ने जब गांव के ही संतराम के गन्ने में छानबीन की तो उसमें बालक का शव पड़ा मिला। राजू प्रजापति ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत में पड़ा अधसड़ा शव उसके बेटे शिवम का था। उसने शव की पहचान की।

उसका कहना है कि शिवम के मुंह में कपड़ा ठूसा था जिससे वह शोर न मचा सके और दोनों पैर के बीच शरीर का कुछ हिस्सा फटा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां क्षेत्र के काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी छपिया पुलिस को दी।

पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं इस मामले में राजू प्रजापति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आशंका जताने पर उसे व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के दादा बहराईची व दादी सावित्री का कहना है कि शिवम ने कुछ बच्चों के साथ आरोपी व्यक्ति के पेड़ पर अमरूद तोड़ लिया था जिसको लेकर उससे कहासुनी हुई थी।


 इसके अलावा 10 साल पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों को आधार बना कर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में छपिया थानाध्यक्ष बांके बिहारी सिंह का कहना है कि हत्या के बाबत पुलिस को कुछ क्लू हाथ लगा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही गुमशुदगी में दर्ज मामले को हत्या की धारा तरमीम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed