फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bike riders Youngman killed in accidents

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
bike riders Youngman killed in accidents
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
गौरा चौराहा बाजार में बुधवार रात सड़क पार कर रहे वनरोज से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरा चौराहा थानाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि बुधवार को ग्राम परसपुर करौंदा निवासी शिव कुमार उर्फ बड़कऊ (20) क्षेत्र के ग्राम सिंघवापुर निवासी अपने मौसा केशवराम के घर मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने गया था।
विज्ञापन


वह बुधवार देर शाम बड़कऊ सिंघवापुर निवासी गोविंद के साथ बाइक से जरूरी सामान खरीदने गौरा चौराहा आया था। घर लौटते समय गौरा चौराहे के निकट अचानक बड़कऊ की बाइक से सड़क पार कर रहा एक वनरोज टकरा गया, जिससे बड़कऊ तथा गोविंद बाइक सहित गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बगल से गुजर रहे सिंघवापुर के घनश्याम व मुनीजर भी बाइक व वनरोज की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी लोगों को सीएचसी नंदनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़कऊ को मृत घोषित कर दिया तथा शेष घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि केशवराम कोई मुकदमा आदि नहीं चाहते है, इसलिए शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed