{"_id":"6567d5fa06b36835a6154bd01af2ee7e","slug":"bdc-candidates-clashed-hurled-hand-grenade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी भिड़े, फेंका हथगोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी प्रत्याशी भिड़े, फेंका हथगोला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर क्षेत्र के भिटौरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार शाम बीडीसी सदस्य पद के दो प्रत्याशियों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक प्रत्याशी व समर्थकों ने दूसरे के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और हथगोला फेंका। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के संबंध में एक प्रत्याशी समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी गई है।
भिटौरा निवासी बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी रोहित यादव का आरोप है कि एक अन्य प्रत्याशी से उसकी चुनावी रंजिश है।
रविवार शाम गांव के पास मिले दूसरे प्रत्याशी से कहासुनी हो गई। देर शाम उस प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की।
दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावर ने दहशत फैलाने के लिए तीन हथगोले फेंके। रोहित ने कोतवाली मनकापुर में विरोधी प्रत्याशी समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश सिंह के मुताबिक जांचकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।