फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   attempts self-immolation in front of DM office, arrested

डीएम दफ्तर के सामने आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र देने के बाद भी मतदाता सूची में एक स्थान से नाम काटकर दूसरे स्थान पर बढ़ाए नहीं जाने से नाराज एक व्यक्ति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। पुलिस बंदोबस्त को चकमा देते हुए उसने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि केरोसिन डालने के बाद माचिस जलाने से पहले उसे पकड़ लिया गया। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर निवासी अताउल ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसका कहना था कि वह सपरिवार सादुल्लाहनगर में रह रहा है।

अताउल ने पंचायत चुनाव में अपने पैतृक गांव में दर्ज नाम विलोपित करने तथा सादुल्लाहनगर की मतदाता सूची में नाम शामिल करने का प्रार्थना पत्र दिया था। बीएलओ तथा लेखपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार को आत्मदाह करने की चेतावनी प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन


चेतावनी के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात एनबी यादव सहित कई पुलिस कर्मी तैनात थे। अताउल उनसे बचते-बचाते डीएम कार्यालय के सामने पहुंच गया और एक बोतल से केसोसिन खुद पर उड़ेल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि माचिस जलाने से पहले अताउल पर कर्मचारियों की नजर पड़ गई। उन्होंने उससे माचिस छीन ली। देहात थाने की पुलिस ने अताउल को पकड़ लिया।

उसका कहना है कि प्रशासन सत्ता के दबाव के चलते उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। थानाध्यक्ष एनबी यादव ने बताया कि अताउल को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed