{"_id":"582b41db4f1c1bd53b8fec33","slug":"attacked-on-sp-mla-s-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के भतीजे पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक के भतीजे पर हमला
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार में कोटेदार के यहां राशन लेने के विवाद में विपक्षियों ने हमला बोल दिया। कोटेदार के बचाने पहुंचे उतरौला सपा विधायक के भतीजों को भी विपक्षियों ने पीट दिया। घटना में विधायक का एक भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोंडा रेफर किया गया है। कोटेदार की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को सादुल्लाहनगर के कोटेदार इसरार अहमद राशन बांट रहे थे। इसी बीच बाजार के ही उपेंद्र सोनी राशन लेने पहुंचे और कोटेदार से तुरंत राशन देने को कहा। कोटेदार ने लाइन में लगकर राशन लेने की बात कही तो उपेंद्र भड़क गए। उपेंद्र के परिवारीजनों ने कोटेदार पर हमला बोल दिया।
कोटेदार का आरोप है कि विपक्षी ने 4300 रुपये छीन लिए तथा रजिस्टर फाड़ दिया। इसी बीच मौके पर स्थानीय निवासी उतरौला सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भतीजे नोमान हाशमी, जावेद और जलाल पहुंच गए। इन लोगों ने कोटेदार को बचाने की कोशिश की तो विपक्षियों ने इन पर भी हमला बोल दिया। घटना में नोमान गंभीर रूप से घायल हो गए। नोमान को गोंडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर विपक्षी उपेंद्र सोनी, लालचंद सोनी, प्रेमचंद सोनी, रामू सोनी, ज्ञानचंद्र सोनी तथा शिवम सोनी के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, विपक्षी उपेंद्र सोनी का कहना है कि उन्हें तथा उनके परिवारीजनों को रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने विपक्षियों को नहीं बल्कि उनके परिवारीजनों को विपक्षियों ने ही मारापीटा है। उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी का कहना है कि मैं वैवाहिक कार्यक्रम में बाहर हूं। मामले की हमें पूरी जानकारी नहीं है।