{"_id":"9abcc28d09b6f45f1d3c2677e33300f7","slug":"assaulting-looted-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर लूटे एक लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर लूटे एक लाख के जेवर
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरकांड गांव में शुक्रवार देर रात लुटेरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सास-बहू को मारपीटकर एक लाख के जेवर लूट लिए और जाते-जाते छप्पर में आग लगा दी। इस मामले में इटियाथोक थाने में तीन लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरकांड गांव के रहने वाले मंजूर ने बताया कि वह शुक्रवार को घर से बाहर गया था। घर में उसकी बेटी सबीना, बहू जन्नतुल व साइना थी।
इसी बीच देर रात तीन लुटेरे घर में घुस आए और जन्नतुल पत्नी ताज मोहम्मद से सोने का झाला, कील, पायल व साइना पत्नी मंसूर से झाला, कील व पायल छीन ली।
विरोध करने पर लुटेरों ने दोनों को मारपीटकर घायल कर दिया और जाते-जाते छप्पर में आग लगा दी। मंजूर के मुताबिक आग से राशन समेत घर का सारा सामान जल गया।
मंजूर ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये बताई है। मंजूर ने थाना इटियाथोक में तीन लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक इंतखाब खां ने बताया कि गांव के तीन लोगों से रंजिश को लेकर पेशबंदी के कारण मंजूर लूट का आरोप लगा रहा है। लूट का आरोप निराधार है।