फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   anti national slogan in vhp

विहिप की सभा में लगे देश विरोधी नारे

Tue, 19 Feb 2019 10:36 PM IST
amar ujala Published by: रमेश रमेश Updated Tue, 19 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
देशभक्ति का दंभ भरने वाली विश्व हिंदू परिषद की रैली की तैयारी में कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानीय पुलिस ने इस मामले को लेकर कुछ युवकों के घर पर रात में छापेमारी भी की लेकिन, कोई हाथ नहीं आया। पुलिस मीडिया सेल ने इस वीडियो को भ्रामक बताते हुए घटना का खंडन  किया है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष धानेपुर का कहना है की वीडियो भ्रामक है। रविवार को विश्व हिंदू परिषद की मुजेहना ब्लॉक इकाई ने कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की स्मृति में शोक सभा व रैली का आयोजन किया था। जब रैली निकालने की तैयारी चल रही थी इसी बीच कुछ युवकों ने देश विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों के फोन संबंधित युवकों के घर आने लगे। सभी के परिजन उस घटना से अनजान और परिवार के उस सदस्य को कोसते नजर आए। सूत्रों के अनुसार नारा लगाने वाले युवकों में कुछ माधवगंज के हनुमान नगर व  रूद्रगढ़नौसी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक और आयोजक विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष तिलक धर दुबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना और आतंकवादियों के उस दुष्कृत्य में सम्मिलित पाकिस्तान की निंदा करना था। हमारी सभा व कार्यक्रम के दौरान इस तरह की घटना करने वालों की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें दो प्रकार के वीडियो मिले हैं। एक वीडियो संशोधित (एडिट) किया गया लगता है, दूसरा वीडियो यथावत है। पुलिस मीडिया सेल द्वारा भी घटना को भ्रामक मानते हुए इसे कूटरचित वीडियो माना गया है, लेकिन घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


ब्लॉक परिसर में ऐसी घटना होने के संबंध में संयुक्त खंड विकास अधिकारी योगेश प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनका परिसर आम गतिविधि के लिए अनुमन्य नहीं है। लेकिन देशभक्ति अथवा राष्ट्रहित के लिए कोई कार्यक्रम करता है तो उस पर कोई आपत्ति नहीं की जाती है। उस दिन विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम था। यह लोग ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की शहीद पट्टिका के पास कार्यक्रम करना चाहते थे। इसलिए इन्हें रोका नहीं गया।  यदि हमारे परिसर में ऐसी घटना घटी है तो उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed