फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After the rape murder of the young woman

रेप के बाद युवती की हत्या

Mon, 08 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 08 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the rape murder of the young woman
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव के मजरा कंचनपुर में रविवार देर रात एक युवती के साथ बलात्कार के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने शव गांव के समीप नहर पुल के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पुल के पास से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 24 घंटे में रेप के बाद हत्या की दूसरी घटना ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे की पोल खोल दी है। 
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव के मजरा कंचनपुर के समीप रविवार देर रात एक 18 वर्षीया युवती के साथ किसी ने बलात्कार किया और उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव नहर पुल के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने पुल के पास शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बलात्कार के बाद हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने डॉग स्क्वॉयड की टीम बुला ली, मगर खोजी कुत्ता शव की शिनाख्त कराने व हत्यारों तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका। इससे पहले छह अगस्त की देर रात कटरा बाजार क्षेत्र में किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।


24 घंटे के अंदर रेप व हत्या की दूसरी वारदात से पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे की किरकिरी हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed