{"_id":"22d05979823cceac6776b9415abd52c2","slug":"a-million-jewelry-theft-the-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से एक लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से एक लाख के जेवर चोरी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामापुर बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने साइकिल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चार हजार रुपये व एक लाख हजार के जेवर पार कर दिए। इस मामले में कौड़िया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार के रहने वाले बसंतलाल ने बताया कि वह रामापुर बाजार में अपने घर में ही टायर पंक्चर की दुकान चलाता है।
बसंतलाल के मुताबिक शुक्रवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह परिवारीजनों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। तभी देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और काउंटर में रखे चार हजार रुपये व संदूक में रखी सोने की मटर माला, नथुनी, चांदी की पायल व बिछुआ उठा ले गए।
बसंतलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो चोरी की जानकारी हुई। बसंतलाल ने चोरी गए जेवर की कीमत एक लाख रुपये बताई है।
इस मामले में बसंतलाल ने कौड़िया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कौड़िया दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।