फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A death in the accident, one injured

हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 17 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर जाट गांव के पास गुरुवार सुबह चौपहिया वाहन की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाते समय छोटे भाई की रास्ते में मौत हो गई, जबकि बड़े भाई को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के सर्वांगपुर गांव के रहने वाले रामेश्वर तिवारी का बेटा धर्मेंद्र तिवारी (21) अपने बड़े भाई चंद्रप्रकाश तिवारी (23) के साथ सुबह बाइक से रिजर्वेशन कराने के लिए रेलवे स्टेशन गोंडा जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


धर्मेंद्र मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वह दोनों गोंडा-लखनऊ मार्ग के बालपुर जाट गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल ले जाते समय धर्मेंद्र की रास्ते में मौत हो गई, जबकि चंद्र प्रकाश को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed