फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   विवाहिता को आत्महत्या करने को विवश करने में पति समेत छह पर केस

विवाहिता को आत्महत्या करने को विवश करने में पति समेत छह पर केस

Fri, 08 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को आत्महत्या करने को विवश करने में पति समेत छह पर केस

विज्ञापन
विवाहिता को आत्महत्या करने को विवश करने में पति समेत छह पर केस

खरगूपुर गोंडा। अनन्तपुर गांव निवासी मंगला देवी पत्नी जय जय राम यादव ने भयापुरवा भोलाजोत निवासी राम सहाय के पुत्र बाबू लाल के साथ अपनी बेटी राज कुमारी की शादी की थी। जिसका चार साल पहले गौना हुआ था।

मृतका राजकुमारी की मां का आरोप है कि गौना के बाद से ही लड़की पर ससुराली जनों द्वारा खेत का बैनामा कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसको लेकर लड़की को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की मां ने बताया कि उसके मात्र दो लड़कियां ही थीं, जिसमें राजकुमारी बड़ी थी।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व राजकुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में छत के हुक से शव लटकता मिला था। उस समय उसकी हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया गया था। शव को पुलिस ने पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पति बाबूलाल, ससुर राम सहाय, सास गंगाजली व फेकई, कान्हा प्रसाद, कालिंदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed