फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   फैजाबाद से मुन्ना बजरंगी का शूटर गोंडा जेल में शिफ्ट

फैजाबाद से मुन्ना बजरंगी का शूटर गोंडा जेल में शिफ्ट

Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद से मुन्ना बजरंगी का शूटर गोंडा जेल में शिफ्ट
गोंडा। फैजाबाद के पूरा द्वितीय की जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी के पति से रंगदारी मांगने के आरोपी व बागपत जेल में मारे गए पूूर्वांचल के कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी के शूटर गैंगस्टर अभिनव सिंह को फैजाबाद से गोंडा जेल में शिफ्ट किया गया है। गैंगस्टर अभिनव के यहां शिफ्ट किए जाने के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में आने वाले मुलाकातियों पर जेल प्रशासन के साथ पुलिस की खुफिया टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन


फैजाबाद के पूरा द्वितीय की जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी के पति रामचंद्र से बागपत जेल में बंद पूूर्वांचल के कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी ने रंगदारी मांगी थी। मुन्ना बजरंगी ने रंगदारी न देने रामचंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में रामचंद्र ने नगर कोतवाली फैजाबाद में मुन्ना बजरंगी, उसके दो शूटर धनेश यादव व अभिनव सिंह निवासी पूराकलंदर के खिलाफ कोतवाली नगर फैजाबाद में रंगदारी मांगने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ गोरखपुर व फैजाबाद पुलिस की टीम ने फैैजाबाद से गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। मगर अभिनव जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। बाद में पुलिस ने अभिनव सिंह पर गैंगस्टर लगाया तो उसने फैैजाबाद के गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन फैैजाबाद जेल प्रशासन ने अभिनव सिंह को गोंडा जेल शिफ्ट कर दिया है। गैंगस्टर अभिनव के यहां शिफ्ट होने के बाद से जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन और पुलिस की खुफिया टीम जेल में आने वाले मुलाकातियों की निगरानी में जुटी है। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed