फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   एसआईबी ने रेलवे पार्सल से टैक्स चोरी में आया आठ लाख का माल पकड़ा

एसआईबी ने रेलवे पार्सल से टैक्स चोरी में आया आठ लाख का माल पकड़ा

Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एसआईबी ने रेलवे पार्सल से टैक्स चोरी में आया आठ लाख का माल पकड़ा

विज्ञापन
एसआईबी ने पकड़ा आठ लाख का माल

गोंडा। वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (एसआईबी) की टीम ने शुक्रवार को छापामारी कर रेलवे पार्सल से टैक्स चोरी में आया आठ लाख रुपये का माल पकड़ा है। टीम ने मौके पर मिले माल को कब्जे में ले लिया। टीम ने टैक्स चोरी में माल मंगाने के दावेदारों पर 79 हजार 500 रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की है।

वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी डीपी साहू ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि टैक्स चोरी से माल लाने वाले कुछ लोगों का एक सिण्डीकेट शुक्रवार को बाहर के प्रदेशों से टैक्स चोरी में रेलवे से माल ला रहा है।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को गोंडा जंक्शन के प्लेट फार्म पर टीम के डिप्टी कमिश्नर राहुल दिवेद्वी, असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक शुक्ला व मोबाइल टीम के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह व वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा और पुलिस बल के साथ रेलवे जंक्शन पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी शुरू करते ही वहां के टैक्स चोरी के सिंडीकेट से जुड़े दलालों में हड़कंप मच गई। रेलवे प्लेट फार्म व पार्सल से टैक्स चोरी के माल को बाहर निकाल रहे दलाल माल छोड़कर भाग निकले। मौके पर पकड़े गये माल को कब्जे में ले लिया गया।

टीम ने माल की जांच की तो कुल 15 नग में पैक आठ लाख रुपये की बीड़ी, सुपारी व होजरी कपड़ा पाया गया। इसे अलग अलग कारोबारियों की ओर से टैक्स चोरी में दलालों के जरिये मंगाया जा रहा था। माल पकड़े जाने पर कुछ डीलर्स व कारोबारी सामने आये जिनके पास टैक्स अदा करने के कोई प्रपत्र नही थे।


टीम ने माल के दावेदारों से टैक्स व जुर्माने के रूप में 79 हजार 500 रुपये जमा कराये गये। जेसी एसआईबी डीपी साहू ने बताया कि रेलवे से टैक्स चोरी में माल लाने की सूचना मिल रही थी। बताया जाता है कि इस काम में तमाम लोग लगे हैं। इन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये माल के दावेदारों के टैक्स व जुर्माना अदा करने पर माल को अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed