{"_id":"59a856f84f1c1b19278b49ce","slug":"81504204536-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को अपहृत कर ले गए चार युवक,केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को अपहृत कर ले गए चार युवक,केस
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग को अगवा कर ले गए चार युवक, केस
- पुलिस को तरबगंज के पास मिला बुजुर्ग
बालपुर गोंडा। रेरुवा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग का बुधवार की देर शाम उसके घर से बोलेरो सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। बालपुर पुलिस पूरी राम बदमाशों की तलाश में जुटी रही। गुरुवार की सुबह बालपुर पुलिस की सक्रियता से बुजुर्ग को तरबगंज के पास से खोज लिया गया। इस मामले में बोलेरो सवार चार लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के मजरे पंडित पुरवा के रहने वाले बसंतलाल ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव हरसिंह पुरवा पंडित पुरवा चला गया था, जबकि यहां उसके ससुर सीताराम (60) और उसके बच्चे थे। बसंत ने बताया कि बुधवार की देर रात उसके ससुर सीताराम घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे तभी चार लोग वहां पहुंचे और उसकी बेटी पूजा व अमन को घर के अंदर कमरे में बंद कर दिया और उसके ससुर को बोलेरो से लाद ले गए। गांव वालों की सूचना पर चौकी प्रभारी बालपुर बृजेश सिंह ने वहां पहुंचकर छानबीन की। पुलिस की सक्रियता से गुरुवार को सीताराम को तरबगंज के पास से खोज लिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।