फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नशेड़ी बेटे ने अपनी ही मां को पीटा, मौत

नशेड़ी बेटे ने अपनी ही मां को पीटा, मौत

Sun, 06 May 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी बेटे ने अपनी ही मां को पीटा, मौत

विज्ञापन
नशेड़ी बेटे ने पैसे के लिए मां को पीटा, मौत

गोंडा। कनकपुर गांव में एक नशेड़ी बेटे ने अपनी मां से नशे के लिए रुपए की मांग की। जब उसकी मां ने उसे रुपये नहीं दिए तो नशे में धुत बेटे ने मां की पिटाई कर दी।

उसे फैजाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में बेटे के खिलाफ थाना नवाबगंज में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के लव्वावीरपुर गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने थाना नवाबगंज में रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही कनकपुर गांव की रहने वाली उसकी मामी 50 वर्षीया संवारी देेवी पत्नी बृजकिशोर का बेटा अशोक कुमार तिवारी नशे का लती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन मई की रात अपनी मां संवार देवी से रुपये की मांग करने लगा, जब उन्होंने देने से मना किया तो अशोक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।


उसे फैजाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की देर रात संवारी देवी की मौत हो गई। धर्मेन्द्र पांडेय ने थाना नवाबगंज में अशोक कुमार तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed