फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   7 teachers of the schools were found absent in inspected

स्कूलों के निरीक्षण में नदारद मिले 7 शिक्षक

Sat, 26 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 26 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के शैक्षिणिक हालत का जायजा लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों की जांच कराई। बीईओ के निरीक्षण में 7 शिक्षक व एक अनुचर गैरहाजिर मिले। बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी है। बीएसए ने बताया कि गैरहाजिर मिले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की हालत में सुधार नही हो रहा है तमाम कोशिशों के बावजूद शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच रहे है जिससे शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। इन स्कूलों की हालत का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने वजीरगंज, झंझरी व मुजेहना के परिषदीय स्कूलों की जांच कराई।
विज्ञापन


मुजेहना में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दुल्हापुर बनकट का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक रवि कुमार व शिक्षिका किरन सिंह बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटी अर्जुन सिंह में शिक्षिका मेनका सिंह व उच्च प्राथमिक विद्यालय डेबरी कला में शिक्षक श्याम बाबू व अनुचर प्रदीप कुमार  गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने इसकी सूचना बीएसए को भेजी है। वजीरगंज में खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने प्राथमिक विद्यालय हतवा  का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत शिक्षिका इंदूबाला बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर मिली।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय हतवा में भी सहायक अध्यापक मो असलम व रिजवान गैरहाजिर मिले। बीईओ ने इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। वही झंझरी शिक्षा क्षेत्र में भी बीईओ अविनाश दीक्षित ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि गैरहाजिर मिले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed