फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   63 Bora Grains Going to Black Bazaar

कालाबाजारी को जा रहा 63 बोरा अनाज पकड़ा

Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। उमरीबेगमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात में कालाबाजारी के लिए बिकने जा रहा 63 बोरा अनाज पकड़ा है। यह अनाज एक कोटेदार का बताया जा रहा है। पूर्ति विभाग ने मामले की जांच करने के बाद अभी तक तहरीर थाने में नही दी है। विभाग की ओर से लीपापोती किये जाने से क्षेत्र के कार्ड धारकों में आक्रोश है।  

उमरीबेगमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात में क्षेत्र के सुभाष नगर बाजार में एक पिकअप वाहन पर लदा 63 बोरा अनाज पकड़ा। वाहन पर लदे अनाज व वाहन चालक बब्लू को अपने कस्टडी में ले लिया। उमरी बेगमगंज थाने के एसओ मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चालक ने बताया कि यह अनाज उमरीबेगमगंज गांव के उचित दर विक्रेता राजेन्द्र तिवारी का है। वह यह अनाज कालाबाजारी में बिकने के लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने कालाबाजारी में खाद्यान्न को बेचने के लिए कोटेदार की ओर से भेजे जाने की सूचना पर इसकी जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय व एसडीएम तरबगंज को भेज दी। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की सूचना पर आपूर्ति विभाग के लोगों ने थाने में शनिवार को जांच की लेकिन मामला उचित दर विक्रेता के राजनीतिक रसूख वाला होने को देखकर बिना तहरीर दिये वापस चले आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी इस मामले में कार्रवाई के बजाए लीपापोती में लगे हैं। इस बात की जानकारी होने से गांव के कार्डधारकों में आक्रोश है उनका कहना है कि विभागीय अधिकारी कालाबाजारी करने वाले उचित दर विक्रेता से साटगांठ कर कार्डधारकों का अनाज बेचवा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि तहरीर मिले तो पुलिस अनाज उस खाद्यान्न माफिया तक पहुंच सकती है जिसको यह अनाज भेजा जा रहा था। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है ।


इस बावत तरबगंज के पूत निरीक्षक महेश प्रसाद का कहना है कि कोटेदार उक्त अनाज को अपने दूसरे मकान पर रखने के लिए लेकर जा रहा था। इस बात की एसडीएम साहब को जानकारी दी गई है। एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed