फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गलत सूचना देने पर राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता और जेई को चेतावनी

गलत सूचना देने पर राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता और जेई को चेतावनी

Fri, 08 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
गलत सूचना देने पर राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता और जेई को चेतावनी

विज्ञापन

लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

गोंडा। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में लापरवाह अधिकारी डीएम व सीडीओ के निशाने पर रहे। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा के दौरान डीएम जेबी सिंह व सीडीओ ने विकास कार्यों में पीछे पाए गए।

विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। बैठक में निर्माण कार्यों की वास्तविक प्रगति की सही सूचना न देने पर डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता तथा जेई को चेतावनी करते हुए कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों के लिए ई-टेन्डरिंग कराने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। इसके अलावा जनपद के सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य दिसंबर अंत तक न पूर्ण होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में सही जानकारी न देने पर एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में सही जानकारी के साथ मीटिंग में आने की नसीहत दी है। कुपोषण मुक्त गांवों की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रभारी डीपीओ को निर्देश दिए कि वे कुपोषण से मुक्त कराए गए गांवों की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं जिसकी जांच वे स्वयं कराएंगे।

आसरा आवास योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पीओ डूडा को निर्देश दिए हैं कि वे अगले माह 10 जनवरी को नगर क्षेत्र सिविल लाइन में पूर्ण हो चुके आसरा आवासों का आवंटन हर हाल में करा दें। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी है कि वे प्राप्त धनराशि के सापेक्ष अब तक कराएं गए निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करा दें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के अन्तर्गत व मानक अनुरूप पूरे हो जाए।


इसके अलावा डीएम व सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृत्ति, विधवा व दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल योजनाओं सहित अन्य सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में सीडीओ दिव्या मित्तल, पीडी वीरपाल, डीसीओ पीएन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी वर्मा, डीएसओ राजीव कुमार, पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी एसके सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डा देवेन्द्र श्रीवास्तव, डीडी एग्रीकल्चर मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डडा राजेश शर्मा, सहित अन्य अधिकारीगण तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed