फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रेस्टोरेण्ट की आड़ में चला रहे थे %हुक्का बार

रेस्टोरेण्ट की आड़ में चला रहे थे %हुक्का बार

Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेण्ट की आड़ में चला रहे थे %हुक्का बार

विज्ञापन
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार सील

गोंडा। नगर के सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट की आड़ में बिना लाइसेंस के मैट्रोसिटी के तर्ज पर हुक्का बार चलता पकड़ा गया है। एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को रेस्टोरेंट में छापा मारा। टीम को रेस्टोरेंट में 16 फ्लेवर वाले हुक्का मैटेरियल आधा दर्जन से अधिक हुक्का बरामद कर सील किया।

टीम ने रेस्टोरेंट में खानेपीने के साथ नशीले पदार्थ के सेवन वाले पदार्थों के भी परोसे जाने को नियम खिलाफ पाकर पहले से जारी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


जिला मुख्य खाद्य सुरक्षा सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि किसी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी की ओर से फूड सिक्योरिटी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को पत्र भेजा गया था। पत्र में सिविल लाइंस स्थित हैज टैग रेस्टोरेंट में संचालित हुक्का बार की जांच के निर्देश दिये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को विभाग के अभिहित अधिकारी विनय सहायक के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय,खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने हैज टैग रेस्टोरेण्ट पर छापा मारा। बार संचालक की ओर से रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। जो खाद्य वस्तुओं के साथ नशीले पदार्थ को रखना प्रतिबंधित है।

टीम ने रेस्टोरेंट से कई हुक्का व 16 प्रकार के फ्लेवर वाला हुक्का मैटेरियल पाया जिसे मौके पर सील कर उसे रेस्टोरेंट के मैनेजर की सुपुर्दगी में दे दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाना रेस्टोरेंट के लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन है। टीम ने रेस्टोरेंट के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।


रेस्टोरेंट संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। छोटे शहर में हुक्का बार जैसा चलन शुरू होने से लोग सवाल उठा रहे हैं कि हुक्का फ्लेवर में किसी हानिकारक पदार्थों की मिलावट होने से युवाओं में उसकी लत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed