{"_id":"5942d3484f1c1b4b178b4772","slug":"51497551688-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की बरामदगी को गोंडा उतरौला सड़क जाम कर दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी की बरामदगी को गोंडा उतरौला सड़क जाम कर दिया धरना
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से लापता है मंदिर के पुजारी बाबा खरखरदास
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सोनवरसा तालाब के किनारे बने मंदिर के पुजारी तीन दिन गायब हैं। पुजारी का पता न लगने पर गुरुवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए और गोंडा उतरौला मार्ग जाम कर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। नाराज लोगों ने पुजारी की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे अफसरो ने बाबा की शीघ्र बरामदगी का भरोसा बाबा के अनुयायियों को दिलाया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनवरसा मंदिर पर रहने वाले बाबा खरखरदास के शिष्य छोटे बाबा के मुताबिक तीन दिन पहले 12 जून को सोनवरसा गाव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से मंदिर की जमीन को लेकर बाबा से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बाबा खरखरदास ने सालपुर पुलिस चौकी पर इसकी लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफादफा कर दिया। छोटे बाबा ने बताया कि उसके अगले ही दिन सुबह बाबा खरखरदास रहस्यमय तरीके से अपनी कुटिया से गायब हो गए। 13 जून की शाम को छोटे बाबा फिर से पुलिस के पास पहुंचे और बाबा के गायब होने की शिकायत की लेकिन सालपुर पुुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसे गंभीरता से नही लिया। पुलिस की इस उदासीन कार्यशैली से नाराज बाबा खरखरदास के अनुयायी गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आए और सोनवरसा पुल के पास सड़क पर बल्ली व बेंच रखकर गोंडा उतरौला मार्ग जाम कर दिया। नाराज लोग बाबा के शिष्य के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। सड़क जाम की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर भरत यादव व उपजिलाधिकारी वीके सिंह के साथ मेहनौन क्षेत्र के भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और बाबा खरखरदास को शीघ्र बरामद करने करने का भरोसा दिलाते हुए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
इनसेट
मंदिर की बेसकीमती जमीन पर है नजर
गोंडा। सोनवरसा तालाब के किनारे भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर के आसपास की जमीन बेसकीमती होने के कारण इस पर कई लोगो की नजर है। इस जमीन को लेकर आए दिन मंदिर के पुजारी बाबा खरखरदास से विवाद हुआ करता है। इस जमीन पर कई बार कब्जे का प्रयास किया गया लेकिन बाबा के विरोध के चलते कब्जा करने आए लोगो को बैरंग वापस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
इनसेट
दो घंटे तक जाम से जूझे लोग
गोंडा। गोंडा उतरौला मार्ग जिले के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। गुरुवार की सुबह इस सड़क पर बाबा के अनुयायियों ने जाम लगा दिया। इस जाम से सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। करीब दो घंटे तक चले इस जाम से लोग गर्मी व उमस से बीच सड़क पर जूझते रहे। कई लोग अपने कार्यालय देर से पहुंचे।
फोटो-8