फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   घरेलू विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

घरेलू विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Fri, 09 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या
घरेलू विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या
विज्ञापन

पत्नी को मायके नहीं भेजा तो ससुराल वालों ने ले ली पति की जान
अमर उजाला ब्यूरो
उमरीबेगमगंज। उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरे जेठासी गांव में शुक्रवार को एक युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी को मायके न भेजने की जिद पर अड़े पति को उसके ससुरालीजनों से लाठियों से पीटकर मार डाला और पत्नी व उसके बच्चों को लेकर चले गए। जाते समय आरोपी उसके घर मे रखा सारा सामान भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उमरीेबेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरे जेठासी गांव के रहने वाले घिराऊ का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर वह अपने पत्नी को उसके मायके नही भेज रहा था जबकि पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। घिराऊ के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर को घिराऊ के ससुराल से चार पांच लोग लाठियों से लैस होकर उसके घर आ धमके। घिराऊ ने जब अपनी पत्नी को मायके भेजने से इंकार किया तो ससुराल से आए लोगों ने घिराऊ को पीटना शुरू कर दिया। राजकुमार का आरोप है कि घिराऊ को उसके ससुराल वालों ने लाठियों से पीटकर मार डाला। इसके बाद वह वह उसकी पत्नी व तीन बच्चों को लेकर चले गए। जाते समय उसके घर में रखा सारा सामान भी आरोपी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घिराऊ के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नही दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed