{"_id":"592efb304f1c1bbb59bdae50","slug":"44-lakh-wooden-caught-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 लाख की लकड़ी सहित पकड़ा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
44 लाख की लकड़ी सहित पकड़ा ट्रक
amar ujala
Updated Wed, 31 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेचने के लिए कुशीनगर जनपद जा रहा बेशकीमती शीशम की लकड़ी भरा ट्रक एसएसबी जवानों ने दबोच लिया है। ट्रक सहित लकड़ी की कीमत 44 लाख रुपये बताई जा रही है। 50वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने तुलसीपुर क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के पास धरपकड़ की।
चालक को गिरफ्तार कर ट्रक सहित वन विभाग के हवाले अग्रिम कार्रवाई के लिए कर दिया गया है। सोहेलवा सेंचुरी में धड़ल्ले से हरे पेड़ों पर माफिया आरी चला रहे है। वन विभाग के अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।
50वीं वाहिनी के सेनानायक देशराज सिंह ने बुधवार को बताया कि त्रिलोकपुर सीमा चौकी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 572 के पास भाथर चौराहे पर गश्त के दौरान कुशीनगर जा रहा शीशम की लकड़ी से भरे ट्रक को रोककर पूछताछ की तो ट्रक चालक लकड़ी का वैध कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
अवैध लकड़ी होने की आशंका पर एसएसबी जवानों ने अफसरों के निर्देश पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। शीशम के बोटों से भरे ट्रक को चालक समेत वन विभाग तुलसीपुर के हवाले आगे की कार्रवाई के लिए कर दिया गया है। पकड़े गए ट्रक ड्राइवर की पहचान कुशीनगर जनपद के नेदुआ थाना अंतर्गत ग्राम नौरंगिया निवासी 40 वर्षीय विजय शर्मा के रूप में हुई है। ट्रक सहित लकड़ी की कीमत 43 लाख 36 हजार रुपये बताई जा रही है।