फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बभनजोत में गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी

बभनजोत में गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी

Sat, 16 Dec 2017 09:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
बभनजोत में गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी

विज्ञापन
बभनजोत में गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी

गौराचौकी (गोंडा)। सीएचसी बभनजोत में एक गर्भवती महिला की नसबंदी कर दी गई। मामले का खुलासा 4 दिन पहले तब हुआ, जब महिला ने गर्भवती होने के शक में अपना अल्ट्रासाउंड कराया।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के मुताबिक महिला को डेढ़ महीने का गर्भ है। बावजूद इसके सीएचसी बभनजोत में लगे कैंप में उसकी नसबंदी कर दी गई।

मामला विकासखंड गौरा चौकी अन्तर्गत पड़ने वाली सीएचसी बभनजोत से जुड़ा है। इस सीएचसी में 18 दिन पहले 28 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नसबंदी को लेकर एक कैंप लगाया गया था।
विज्ञापन


जिसमें बाकी महिलाओं की तरह मरैला गांव से आईं सुनीता देवी पत्नी रामविशुन की नसबंदी की गई थी। नसबंदी के 14 दिन बाद जब महिला को पेट में बच्चा होने का शक हुआ तो उसने अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें महिला 6 हफ्ते 4 दिन की गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति रामविशुन के मुताबिक नसबंदी कैंप में गोंडा से आई सर्जन डाक्टर ललिता ने उनकी पत्नी की नसबंदी की थी। जबकि नसबंदी से पहले उनकी पत्नी की कई जांचे भी कराई गई थी। लेकिन उनकी पत्नी पहले से गर्भवती है, यह बात उनकी पत्नी की जांच के दौरान नहीं बताई गई।

जिसे लेकर उसने पत्नी की लापरवाहीपूर्वक नसबंदी किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सीएमओ व अपर निदेशक से की है। उधर सीएचसी बभनजोत में गर्भवती महिला की नसबंदी के बाबत यहां के अधीक्षक डॉ. जय प्रकाश का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी है। जिसे वह दिखवा रहे हैं कि इसमें गलती है। क्योंकि ज्यादातर मामलों में जिस किट से वह जांच कराते हैं, उसमें अर्ली प्रेग्नेंसी के कारण महिला के गर्भवती होने का पता कभी-कभी नहीं चल पाता।

गौरा चौकी इलाके में गर्भवती महिला की नसबंदी करने की शिकायत मिली। जिसे लेकर सीएचसी के अधीक्षक से पूरी आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने के बाद वह जांच टीम गठित करके पूरे मामले की जांच कराएंगे।

लेकिन जहां तक उनका मानना तो ऐसे केसों में अर्ली प्रेग्नेंसी के कारण कभी-कभी इस तरह के मामले सामने आते हैं। क्योंकि महिलाओं की नसबंदी को लेकर वह जो जांच कराते हैं, उसकी किट से खून-पेशाब की जांच हार्मोन चेक करने के लिए होती है। इसमें अर्ली प्रेग्नेंसी का पता नहीं चल पाता।
-डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed